नगर निगम कार्यालय में आरटीपीएस काउंटर का हुआ उद्घाटन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार नगर निगम कार्यालय में उद्घाटन समारोह में महापौर उषा देवी अग्रवाल ने उद्धाटन किया।महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि शहर वासियों से लगातार सूचना मिल रही थी कि उन लोगों को आरटीपीएस काउंटर में विभिन्न प्रकार की आवेदन के लिए दर-दर ठोकर खाना पड़ता है। कभी ब्लॉक कभी अनुमंडल एवं समाहरणालय का चक्कर लगाना पड़ता था। फिर भी इन लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पता था। इन सब की समस्याओं के समाधान के लिए ही लगातार विभाग के लोगों से जानकारी प्राप्त कर रही थी और खुद से भी मॉनिटर कर समस्याओं को दूर करने का प्रयास नगर निगम के पदाधिकारी के साथ किया जा रहा था। जिसका परिणाम आज से नगर निगम कार्यालय में पूरे शहर वासियों की सुविधाओं के लिए आरटीपीएस काउंटर का शुभारंभ किया गया है। आरटीपीएस काउंटर के खुल जाने से अब शहर वासियों को किसी भी तरह की आवेदन के लिए दर-दर का ठोकर नहीं खाना पड़ेगा।अब पूरे कटिहार शहर वासियों को नगर निगम द्वारा आरटीपीएस काउंटर में महापौर उषादेवी अग्रवाल ने कहा कि जन्म मृत्यु पंजीकरण हेतु आवेदन,सामाजिक सुरक्षा पेंशन हेतु आवेदन,जाति, आय, निवास हेतु आवेदन,नया राशन कार्ड एवं संशोधन हेतु आवेदन,ओबीसी,ईडब्लूएस एवं चरित्र प्रमाण पत्र हेतु आवेदन, एवं नगर निगम कटिहार के द्वारा लोगों की सुविधाओं के लिए अन्य आवेदन,आम जनों से जुड़ी आवेदनों को निराकरण के लिए अब नगर निगम में भी शहरवासियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।उद्घाटन समारोह में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान, नगर निगम के वार्ड पार्षद प्रताप सिंह मोनू बिट्टू घोष, सौरभ मालाकार एवं अन्य नगर निगम के बाद पाषर्दगंज एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
More Stories
यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 4.96 लाख का जुर्माना वसूला।
रतन कुमार ओझा (कटिहार) सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार...
मनिहारी-साहिबगंज फेरी सेवा छह माह से बंद, जान जोखिम में डाल गंगा पार कर रहे लोग
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट और झारखंड के साहिबगंज के बीच चलने वाली ऐतिहासिक...
भूमिहीनों ने आवासीय भूमि बंदोबस्ती के लिए सीओ को दिया आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी अंचल क्षेत्र के बन्दावन गांव निवासी भूमिहीन जशा सूई ने आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की...
सरकारी तालाब में कचरे का अंबार, हल्की बारिश में जलमग्न हो जाती है मुख्य सड़कछठघाट के आसपास पसरी गंदगी से ग्रामीण परेशान, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल; साफ-सफाई और स्थायी जलनिकासी की मांग
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर हाटखोला स्थित सरकारी तालाब इन दिनों बदहाल स्थिति का सामना कर रहा...
पीएम आवास ग्रामीण प्लस की सूची से योग्य लाभुकों के नाम हटाने पर मुखियाओं में नाराजगीवंचित परिवारों के नाम दोबारा जोड़ने और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
मो0 काजु (फलका) प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्लस 2024 के सर्वे के बाद कई योग्य परिवारों के नाम लाभुकों की...
विधायक डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने केक काटकर जताई खुशी, 31 वर्षों के बेमिसाल राजनीतिक सफर की दी शुभकामनाएं
डेस्क (बारसोई) उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों के सौजन्य से कदवा विधानसभा क्षेत्र के माननीय पूर्व सांसद सह वर्तमान...
