सपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर किया अखिलेश यादव का भव्य स्वागत
आदर्श श्रीवास्तव
गोरखपुर में दोपहर लगभग 12:00 बजे अखिलेश यादव का चार्टर प्लेन गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड किया समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पवन सिंह भी अपने हज़ारो समर्थको के साथ सुबह से ही एयरपोर्ट पर अपने नेता के इंतेज़ार में जमे हुए थे उनके समर्थक लगातार अखिलेश यादव समाजपार्टी पार्टी पवन सिंह जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे उनके समर्थकों का जोश देखने लायक था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जैसे ही गोरखपुर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ सपा नेता पवन सिंह और उनके समर्थकों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया लगातार पवन सिंह के समर्थक अखिलेश यादव पवन सिंह और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। साथ ही पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ताओं ने भी अखिलेश यादव का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। अखिलेश यादव को देखने सुनने के लिए जनसैलाब सड़को पर उमड़ पड़ा मानो जैसे सड़को पर सपा का तूफान आ गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सभी चाहने वालो का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही है। जो लोग मंहगाई को कम करने की बात कहते थे, उन्होंने मंहगाई बढ़ाई है। युवाओं को नौकरी नहीं मिली है। गोरखपुर में विकास नहीं हुआ, यहां नाव का विकास हुआ। पूरा शहर बरसात के पानी से भरा हुआ था उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता विकास देखने का इंतजार कर रही है। मैं यहां राज्य के विकास की अपील करने आया हूं। भाजपा को 2024 की चिंता नहीं बल्कि 2022 में लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
