July 28, 2026

धूमधाम के साथ मनाया गया विद्यालय का स्थापना दिवस 

Read Time:1 Minute, 53 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में प्राणपुर के राज्य उच्च विद्यालय प्राणपुर में बड़ी धूमधाम के साथ विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया । उक्त स्थापना दिवस का विधिवत उद्घाटन उप प्रमुख कृष्ण मोहन साह ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर उक्त स्कूल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहां स्कूली बच्चों ने अपने प्रस्तुति से सभी लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया । स्कूली बच्चों द्वारा लोकगीत ,देशभक्ति गीत ,नाटक ,नृत्य सहित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गए । स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उप प्रमुख श्री साह ने कहा कि किसी भी अवसर पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होना चाहिए । इससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है । बच्चों का खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है । सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल भी बढ़ता है । इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस मौके मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ,सुनील कुमार ,अरविंद कुमार ,शैलेष कुमार ,मनोज कुमार ,मृत्युंजय कुमार ,अशोक कुमार , इस्तियाक अहमद ,शशि भूषण कुमार सहित कई लोग मौजूद थे । 

Previous post दस सेविकाओं को चयन मुक्त किया गया,सेविका सविता ने सीडीपीओ पर पक्षपात का आरोप लगाया
Next post दियरा में विधि व्यवस्था को ले एसडीपीओ के नेतृत्व में चहलकदमी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial