जिला व राज्य स्तर पर चयन के बाद राष्ट्रीय स्तर पर मिली जगह, मेंटर शिक्षक के निर्देशन में तैयार किया संशोधित मॉडल
डेस्क (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज का होनहार छात्र राहुल कुमार अपने मॉडल के साथ 12 वी राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में भाग लेने दिल्ली रवाना हुआ। ज्ञातव्य हो कि राहुल कुमार के द्वारा विकसित मॉडल का चयन इंस्पायर अवार्ड के तहत जिला स्तर पर किया गया था। पुनः राज्य स्तर पर पटना एन आई टी में उसके मॉडल का अवलोकन व उसमे सुधार के बारे में कुछ निर्देश दिए गए जिस आधार पर अपने मेंटर शिक्षक राकेश कुमार के निर्देशन में राहुल नए संशोधित मॉडल को तैयार कर अन्य जिलों से चुने गए छात्रों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में भाग लेने दिल्ली रवाना हुआ। राहुल कुमार के इस सफलता पर शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों ने उसे बधाई दिया है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत और अन्य सहायक शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भी उसके सफलता की कामना की तथा विस्वास जताया कि राहुल राष्ट्र स्तर पर कटिहार जिला समेत अपना विद्यालय का नाम रौशन अवश्य करेगा। शिक्षकों ने कहा कि अच्छी लगन और मेहनत का फल बच्चों को आवश्यक मिलता हैं।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
