October 23, 2026

गोगाबील झील में CM की प्रगति यात्रा से पहले सुरक्षा जांच तेज

Read Time:53 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के गोगाबील झील में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बम निरोधक दस्ते ने हेलीपैड परिसर को कब्जे में लेकर गहन जांच पूरी की। पूरे झील क्षेत्र को सुरक्षा बलों की छावनी में बदल दिया गया है। दस्ते के प्रभारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से 48 घंटे पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना अनिवार्य होता है। झील के आसपास की सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।

Previous post प्राणपुर में हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा
Next post गोगा बिल झील का निरीक्षण करने पहुंचे विधान पार्षद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial