प्रभु श्री राम जन्म का सुनाया प्रसंग
Reporting by अंकित सिंह तोमर
महराजनगर/सीतापुर थाना इलाके के ग्राम हरीपुर पोस्ट बोहरा गांव में चल रही पांच दिवसीय कथा के दूसरे दिन केसरीपुर गांव निवासी कथावाचिका रुची सिंह यादव जी के मुखार बिंद द्वारा प्रभु श्री राम जन्म का वर्णन किया ।उन्होंने बताया कि राम नवमी के शुभ दिन ही भगवान राम का जन्म हुआ था। महाकवि तुलसीदास ने इसी दिन महाग्रंथ राम चरित मानस की रचना प्रारंभ की। राम नवमी के दिन को भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे भारत में बड़ी ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग घरों में प्रभु राम के व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से भगवान राम अपने भक्तों को अपनी कृपा से तार देते है। भगवान राम बेहद दयालु और विन्रम हैं। वे अपने भक्तों की पुकार पर दौड़े चले आते हैं। भगवान राम को मर्यादा पुरषोत्तम भी कहा जाता है। भगवान राम के जन्म का श्री राम चरित मानस के बालकांड में तुलसीदास ने बड़े ही रोचक ढंग से वर्णन किया है । इस मौके पर पंडाल में बैठे सभी भक्तजन झूम उठे ।।
More Stories
अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
बारसोई (डेस्क) डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सोमनाथ प्रमाणिक...
मनिहारी में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, दिवंगत कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले में 14 से 20 अप्रैल तक चल रहे अग्निशमन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार...
मनिहारी में धूमधाम से मनी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, निकली भव्य झांकी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। अम्बेडकर...
अमदाबाद में पारंपरिक विधि से संपन्न हुई चरक ऋषि पूजा, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार स्थित चरक स्थल पर चरक ऋषि की पूजा पारंपरिक विधि-विधान...
बाइक चोरी करते युवक गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने मंगलवार को सब्जी मंडी के पास एक मोटरसाइकिल...
बाबा विशु राउत मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू, दंगल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड के जरलाही पंचायत अंतर्गत मलिनिया मजदिया ढाला के समीप स्थित बाबा विशु राउत मंदिर प्रांगण...
