June 27, 2026

जिला अन्तर्गत कई आर.ओ.बी निर्माण को लेकर रेल मंत्री से मिले कटिहार सांसद ।

Read Time:1 Minute, 39 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी दिल्ली में भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर कटिहार जिला अन्तर्गत भगवान चौक और छीटाबाड़ी पर आर.ओ.बी निर्माण की मांग को लेकर पत्र सौंपा। सांसद ने रेल मंत्री को उपरोक्त समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के दो रेल लाइन कटिहार से कुमेदपुर और कटिहार से मुकुरिया जो कटिहार रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर भगवान चौक एवं छीटाबाड़ी दोनों रेलवे क्रासिंग गेट अवस्थित है। दोनों ही रेलवे क्रॉसिंग गेट एक-दूसरे से लगभग 200 से 300 मीटर की दूरी पर है जिसके कारण आम जनों को शैक्षणिक,स्वास्थ्य एवं व्यवसायिक कार्यों के लिए आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही सांसद ने कहा कि उपरोक्त आरओबी का निर्माण मेरे लोकसभा क्षेत्र का एक बहुप्रतीक्षित मांग है,जिसका निर्माण जनहित में अति-आवश्यक है ।सांसद ने बताया कि आरओबी के निर्माण के लिए रेल मंत्री से सकारात्मक जवाब प्राप्त हुआ है।

Previous post जगरनाथपुर में विशेष ग्रामसभा का हुआ आयोजन ।
Next post भारत के आज़ादी में शामिल शहीद क्रांतिकारीओ को किया याद ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial