राष्ट्रीय युवा दिवस परशिक्षार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाया
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे कटिहार मंडल के क्रमिक शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक प्रवर मंडल कार्मिक अधिकारी अतुल कुमार मिश्रा, आईआरआरएस के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सिल्वर बेल्स प्राथमिक विद्यालय कटिहार, वाणी मंदिर रेलवे कन्या उच्च विद्यालय सिलिगुड़ी एवं रेलवे कन्या उच्च विद्यालय न्यू जलपाईगुड़ी के विद्यालयों में शिक्षार्थियों को अपने उद्दीपक और रचनात्मक क्षमताओं का प्रदर्शन करने का अवसर मिला और इस पहल के माध्यम से युवा पीढ़ी को देश के लिए स्वामी विवेकानंद के योगदान को चित्रकला एवं निबंध के जरिए प्रस्तुत किया गया। जिसमें सभी स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें कुल 221 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को प्रवर मंडल कार्मिक अधिकारी कटिहार श्री मिश्रा द्वारा हस्ताक्षरित योग्यता प्रमाण पत्र देखकर प्रोत्साहित किया गया। साथी कोसी ऑफीसर्स क्लब में एक संकष्टी सभा एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें बहुत से युवा अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया एवं उत्साहवर्धन के लिए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी प्रवर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री मिश्रा द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी महेश्वरानंद जी महाराज ने भी अपने बहुमूल्य विचार रखें। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधन सुरेंद्र कुमार थे। इस कार्यक्रम में एक विशाल युवा रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक चौधरी श्री विजय एवं प्रवर मंडल कार्मिक अधिकारी अतुल कुमार मिश्रा ने हरी जिंदा दिखाकर रवाना किया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में सभी विभाग के कर्मचारियों और स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने भाग लिया।
