गौवंश आश्रय स्थल की भूमि का स्थलीय निरीक्षण
*कानपुर – संवाददाता अनुज तिवारी
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 एवं एसपी आऊटर श्री तेज स्वरूप सिंह ने आज ग्राम पंचायत मऊनखत वि0ख0 घाटमपुर में बनाई जाने वाली गौवंश आश्रय स्थल की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत में अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल बन जाने के बाद इस क्षेत्र में ग्रामीण वासियों को आवारा गौवंश की समस्या से निदान मिल जायेगा। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि अति शीघ्रताशीघ्र से गौवंश आश्रय स्थल के कार्य को तेजी से आरम्भ कराया जाए।ततपश्चात जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत मऊनखत वि0ख0 घाटमपुर में हर घर जल से नल योजना के तहत डाली जा रही पाइप लाइन एवं निर्माणाधीन पम्प हाउस के कार्य का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तेजी से कार्य को पूर्ण किया जाए तथा समस्त घरों में पाइप लाइन का कनेक्शन दिया जाए एक भी घर कनेक्शन से छूटने न पाए ।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पाइप लाइन डालने में गांव की जो भी सड़क , सीसी रोड , खरंजा आदि को खोदा गया है,उसे उसी स्थिति में ठीक करने की जिम्मेदारी सम्बन्धित कार्यदाई संस्था की है, इस कार्य मे लापरवाही करने वाली कार्यदाई संस्था के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
