“याद बहुत आते हो तुम” पुस्तक का हुआ विमोचन
Read Time:1 Minute, 33 Second
कानपुर — संवाददाता अनुज तिवारी
कानपुर की प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं समाज सेविका डॉ परमजीत कौर छाबरा की नई पुस्तक का “याद बहुत आते हो तुम” का विमोचन प्रसिद्ध कवयित्री और साहित्यकार डॉ कमल मुसद्दी के द्वारा गुरुवार को अशोक नगर स्थित कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में किया गया। विमोचन कार्यक्रम का संचालन रंजना यादव द्वारा किया गया।पुस्तक डॉ परमजीत कौर छाबरा ने अपने पिता सरदार जोगिन्दर सिंह की स्मृति में लिखी है पुस्तक में पिता और पुत्री के अद्भुत प्रेम के उदगारों का गजब का वर्णन है। अक्सर कहा जाता है कि आपका बेटा तभी तक आपका बेटा होता है जब तक इसका विवाह नहीं हो जाता। फिर वह किसी का दामाद बन जाता है, पति बन जाता है, जीजा बन जाता है, पिता बन जाता है लेकिन पुत्र कम ही रह पाता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री अनूप कुमार द्विवेदी, ब्रजभूषण सिंह, भगवन्त अनमोल, डॉ राकेश शुक्ला, मृदुल कपिल मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
