कटावरोधी कार्य एवं गंगा पुल निर्माण कार्य का आयुक्त ने किया निरीक्षण।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार मनिहारी पहुँचकर बाघमारा गंगा किनारे चल रहे कटावरोधी कार्य का निरीक्षण किये। निरीक्षण के क्रम में कटिहार जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश समेत कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे । बाघमाराघाट पर चल रही कटावरोधी काम की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और संवेदकों व विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।गौरतलब है कि मनिहारी गांधीटोला से बाघमाराघाट तक तकरीबन दो किलोमीटर तक गंगा किनारे बाढ़ व कटावरोधी कार्य तकरीबन 47 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है।15 जून तक कार्य पूरा करा लिये जाने की समय सीमा निर्धारित है। लेकिन पर्याप्त मात्रा मे पत्थर की उपलब्धता नही हो पाने से समय पर कार्य पूर्ण होने पर संशय है। प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार कटावरोधी कार्य स्थल की निरीक्षण के बाद गंगा नदी पर मनिहारी साहिबगंज के बीच बन रही पुल के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।इसकी गुणवत्ता के संबंध मे कंपनी के प्रबंधक अशोक तोमर और निर्माण कार्य के प्रभारी अमित घोष ने प्रमंडलीय अयुक्त को विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता में कोई कमी न हो और पुल का निर्माण सरकार द्वारा जारी मानकों के अनुरूप व गुणवत्तामूलक हो। इस मौके पर जिला पदाविकारी रवि प्रकाश, एडीएम विजय कुमार, अधिक्षण अभियंता सियाराम पासवान, कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ रणधीर लाल, सीओ राजेश रंजन, थानाध्यक्ष राम विलास सिंह भी मौजूद रहे।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
श्रावणी मेला की तैयारी तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक; श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में अनुमंडल...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर हंगामा करने वाले 4 गिरफ्तार, NBW वारंटी भी भेजा गया जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 4...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
