बड़ा घाट में लगी आग सारा सामान जलकर हुआ खाक, ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर पाया काबू
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
प्रखंड के पुराना ढेरुआ समीप बड़ाघाट गांव में शनिवार की शाम अचानक लगी भीषण आग में चार घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने से टिन घर में रखे नगदी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। मकान में रह रहे लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। अग्नि पीड़ित मो तबजुल व गफूर ने बताया कि घर मे आग कैसे न कैसे लग गया, जिसमें घर मे रखें अनाज, बर्तन, कपड़ा, नगदी व खाने पीने का समान व जरुरत की गृहस्थी का सामान था। सबकुछ जलकर बर्बाद हो गया। आग कैसे लगी इसका पता अब तक नहीं चल पाया। लेकिन आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जो चार घर को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार लाखों का नुकसान हो गया। साथ ही पीड़ित तबजुल के तीन घर जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार आज खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। दुसरी तरफ गफूर का घर जला है, जिसमें रखा धान व सारा सामान जल कर राख हो गया है।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
