लोक आस्था का महापर्व ठाढी़ व्रत को ले व्रतियों ने सूर्य को दिया अर्ध ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
प्रखंड क्षेत्र के महियारपुर, दिलारपुर, बाघमारा, सहित अन्य जगहों पर लोक आस्था का पर्व ठाढी़ व्रत को लेकर रविवार को ब्रती गंगा नदी व आसपास के जलाशयों पर परिजनों के साथ भजन कीर्तन करते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किए। यह पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष के अंचला सप्तमी से प्रारंभ होकर दूसरे दिन समाप्त हो जाता है। मान्यताओं के मुताबिक इस पर्व से संतान, ऐश्वर्य की कामना पूरी होती है। प्रखंड के अलावा नगर क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं ने सूर्योपासना का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। यह पर्व किसी बाहरी आडंबर के उपलब्ध पुरोहित बिना सहज भाव से श्रद्धालु मनाते हैं। माघ मास के अंतिम रविवार होने के कारण नगर सहित प्रखंड के सभी पंचायतों में धूमधाम से मनाया गया।
जिला परिषद सदस्य सुमती देवी भी नियम व निष्ठा के साथ व्रत में मग्न रही। सूर्यास्त के बाद गंगा स्नान के उपरांत व्रत का समापन हो गया।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
