कटिहार आरपीएफ कमांडेंट के पद पर संदीप कुमार पीएस ने किया योगदान
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार रेलमंडल अंतर्गत आरपीएफ कमांडेंट के पद पर संदीप कुमार पीएस ने योगदान दिया है। इसके पूर्व वे प्रयागराज में एएससी आरपीएफ के पद पर पदस्थापित थे। कटिहार के नये आरपीएफ कमांडेंट 2020 बैच के आईआरपीएफएस अधिकारी है। जो शुरू से ही काफी अनुभवी और लोकप्रिय रहे है। कटिहार रेलमंडल मे नए आरपीएफ कमांडेंट के योगदान फलस्वरूप आरपीएफ के सहायक कमांडेंट मो फरीद द्वारा उन्हें बुके देकर भव्य स्वागत किया गया। गौरतलब है कि पूर्व आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह के सेवानिवृत्त के बाद से आरपीएफ सहायक कमांडेंट मो फरीद डीएससी के प्रभार में भी थे। वही पदभार ग्रहण करने के बाद आरपीएफ के नये कमांडेंट संदीप कुमार पीएस ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की रक्षा करना है। रेल में आरपीएफ 24 घंटे अलर्ट मोड में काम करती है और यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाना उनकी मुख्य जिम्मेदारी है। जिसके लिए आरपीएफ शुरू से तत्पर है।आरपीएफ कमांडेंट ने कहा कि आरपीएफ, चेकिंग दल और जीआरपी के साथ संयुक्त रूप से मिलकर काम करेगी ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस ने योगदान फलस्वरूप कहा कि शुक्रवार को वे कटिहार रेलमंडल में योगदान दिए है और उसके बाद आरपीएफ के सुरक्षा अधिकारीयो के साथ बैठक करते हुए वे रेल छेत्र अंतर्गत सभी कार्यकलापों आदि की समीक्षा करते हुए वर्तमान वस्तु स्तिथि से अवगत हो रहे है। जिससे जरूरत पड़ने पर रेल छेत्र में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के साथ साथ अपराध नियंत्रण की दिशा की नई रूप रेखा तैयार की जा सके।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
