शीवानंदपुर पंचायत में पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रही नल जल योजना संचालित करने का मुखिया ने किया मांग ।
बारसोई प्रखंड के शीवानंदपुर पंचायत के जाताहार वार्ड नंबर 3 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत करोड़ों रुपये लागत से बनी स्वच्छ जल सप्लाई हेतु बने बोरिंग टंकी बिल्कुल ठप पड़ी है । स्थानीय ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि लगभग 4 महीने से अधिक समय से पानी की सप्लाई लाभुकों को नहीं मिल पाई है । महिलाओं ने कहा कि एक और सरकार स्वच्छ जल प्रत्येक पंचायत में पहुंचाने की बात कर रही है जबकि यह जल कभी-कभी ही मिलती है। जिससे ग्रामीण आयरन युक्त पानी पीने के लिए मजबूर है । स्थानीय मुखिया नियाज अहमद अंसारी ने बताया कि पूरे पंचायत में इस योजना का यही हाल है अधिकांश बोरिंग से पानी ही नहीं आ रहा है। साथ ही इनके देखभाल के लिए रखे गए लोगों को मानदेय नहीं मिलने से भी कई लोग इसके संचालन करने से कतराने लगे हैं । कई बार शिकायत करने के बाद भी पदाधिकारी इस पर संज्ञान तक नहीं लेते हैं । वही ग्रामीणों ने बताया कि कुछ वार्डों में आधे- अधूरे पाइप बिछाकर योजना का काम पूरा करने की महज खानापूर्ती कर ली गई है। लोगों के घरों में शुद्ध पीने का पानी नहीं मिल रहा है। वहीं स्थानीय मुखिया ने अनुमंडल प्रशासन एवं पीएचडी विभाग के पदाधिकारी से अविलंब पूरे पंचायत के नल जल योजना को सुचारू रूप से संचालित करने का मांग किया है ।
More Stories
सहयोग शिविर में 203 आवेदन, 174 मामलों का मौके पर निष्पादन।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) फतेहनगर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से जुड़े...
बलरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम और विधायक ने किया निरीक्षण, अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत बलरामपुर में मंगलवार को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी एवं बलरामपुर की विधायक श्रीमती...
उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में दुकानदारों को दिए निर्देश
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड...
भवानीपुर पंचायत के ग्वालटोली में सहयोग शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी, कुछ मामले ओन द स्पोट समाधान।
(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के मदरसा अंजुमन इस्लामिया, ग्वाल टोली में सहयोग शिविर का आयोजन...
जर्जर 11 हजार वोल्ट तार टूटकर घर पर गिरा, आग से मकान जलकर राख।
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत गवाल टोली, कुशीदा मुख्य सड़क के निकट सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल...
बाजितपुर में आग लगने से गरीब परिवार का घर जलकर राख, आठ बकरियों और गर्भवती गाय की मौत
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत चापाखोर पंचायत के बाजितपुर ग्राम में सोमवार की रात करीब 10 बजे अचानक आग...
