पिकअप वैन ने साइकिल सवार को मारी ठोकर वृद्ध की मौत, बच्चा गंभीर रूप से घायल ।
By:- श्रवण कुमार (कोढ़ा)
सड़क हादसे में 52 वर्षीय वृद्ध की मौत वही 9 वर्ष के बच्चा गंभीर रूप से घायल, मामला बावनगंज पंचायत के चुरा मिल बताई जा रही है ग्रामीणों ने बताया कि चरखी की ओर से पिकअप भैन सेमापुर की ओर जा रही थी। 52 वर्षीय भोला मंडल अपने साइकिल पर अपने 9 वर्षीय पुत्र आर्यन को बिठाकर अपने घर बावनगंज की ओर आ रहा था। चूड़ा मिल के सामने तेज रफ्तार से आ रही पिकअप भैन ने साइकल सवार को जोड़ दार टक्कर मार दिया जिस कारण से साइकिल पर सवार दोनों लोग बुरी तरीके से जख्मी हो गए। वही जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल ले जाने लगे। असपू जाने के क्रम में 52 वर्षीय भोला मंडल की मौत हो गई । वहीं मृतक के पुत्र 9 वर्षीय आर्यन कुमार भी गंभीर रूप से घायल है । आर्यन की भी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है । घटना के बाद अनियंत्रित पिकअप सड़क के किनारे पलट गई । स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। वही इस मामले की सूचना कोढ़ा पुलिस को दी । सूचना पाते ही कोढ़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शब को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा है ।घटना के बाद स्थानीय लोगों में चालक के प्रति जता रहे हैं आक्रोश ।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
