यात्री की बस छुटी तो मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल पर 500 बार की शिकायत मांगा रिफंड
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल आईसीआरएस पर बस के किराए के ₹516 वापसी को लेकर एक यात्री ने 500 से ज्यादा बार शिकायत दर्ज की है। जांच में यात्री की ही लापरवाही उजागर हुई है। इसके बावजूद बीते ढाई साल से वह शिकायत कर रहा है । परेशान रोडवेज अफसर ने परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर मामले को संज्ञान में लेने की गुजारिश की है। ताकि फर्जी शिकायत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा सके । जानकारी के मुताबिक यह मामला 27 दिसंबर 2019 का है । लखनऊ आलमबाग बस अड्डे से गोरखपुर जाने वाली जनरथ बस में किशन नाम के यात्री ने ऑनलाइन टिकट बुक कराया था । जिसका पीएनआर नंबर एक्सजीकेपी 344127190002416 था। ईस दिन उसके बस स्टेशन पहुंचने से पहले रवाना हो गई थी जिसके चलते ही यात्री का टिकट निरस्त हो गया था। जांच में पाया गया कि यात्री के खुद 13 मिनट विलंब से पहुंचने के कारण बस छूट गई थी ऐसे में ₹516 किराया वापस नहीं किया जा सकता । मगर यात्री किराया वापस करने के लिए बार-बार फर्जी शिकायत करके परेशान कर रहा है । क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने कहा कि उस पर जल्द कार्रवाई होगी शासन को जांच रिपोर्ट के साथ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है ।
More Stories
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
