August 28, 2026

अपने मांगों को लेकर सरपंच संघ ने प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना

Read Time:2 Minute, 18 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

बिहार प्रदेश सरपंच महासंघ के आह्वान पर पंचायत में अपने अधिकारों में कटौती के विरुद्ध अपने 11 सूत्री माँगो को लेकर सरपंच संघ ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में एक दिवसीय धरना दिया। आयोजित धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संघ के अध्यक्ष ने किया। धरना में सरपंच ने सरपंच संघ जिंदाबाद, सरकार हमारी मांगे पूरी करो आदि के नारे लगाए। सरपंच संघ के अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड के सभी सरपंच गण, पंचगण धरना में बैठें हैं। हमलोगों की मांग बिहार सरकार व राज्य सरकार से है। कहां सरपंच को मजिस्ट्रेट का पावर निर्गत कर ग्राम कचहरियों में अभिलंब पुलिस चौकीदार और प्रहरी की स्थाई नियुक्ति कर हथकड़ी और विकासात्मक कार्यों की समीक्षा जांच सहित सर्व सुविधा संपन्न बनाया जाए। सभी सरपंच और उपसरपंच सहित पंचगणों को जनसंख्या के आधार पर वेतन भत्ता सुरक्षा स्वास्थ्य और पूर्ण बीमा सहित 2006 से निर्धारित ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को पेंशन प्रदान किया जाए। ग्राम कचहरी में कानून व्यवस्था सुरक्षित नहीं है। सरपंच संघ ने कहा कि 11 सूत्री मांगे पूरी नहीं हुई तो हमलोग आंदोलन पर उतर जाएंगे, जिसकी जबाबदेही बिहार सरकार शासन प्रशासन की होगी। मौके पर धरना कार्यक्रम को सफल बनाने में कालसर पंचायत के सरपंच इस्ताब अली, रामपुर पंचायत के सरपंच अनिल मंडल, जगरनाथपुर पंचायत के सरपंच तल्लु हेंब्रम, ढेरूआ पंचायत के सरपंच नाहिदा बेगम, समिति सदस्य मोहम्मद अजीमुद्दीन सहित पंच सदस्यगण आदि मौजूद रहे।

Previous post बूढ़ी माँ की पूजा अर्चना को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा
Next post सरपंचो और पंचों 11 सुत्री मांगों को लेकर दिया धरना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial