भीम संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
शोषित, वंचितों, दलितों ,अकलियतों के संविधानिक अधिकारों से छेड़छाड़ सहन नही — अशोक कुमार चौधरी
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी स्थित विशाल सभागार मे जनता दल यूनाइटेड की ओर से भीम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सूबे के भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी एवं अन्यो ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जविलत कर किया। महामानव डॉ० भीम राव अम्बेदकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा निवेदित की।अपने संवोधन मे मंत्री श्री चौधरी ने समतामूलक समाज निर्माण मे बाबा साहेब अम्बेदकर के संघर्ष ,त्याग व योगदान की चर्चा की।समाज के शोषितों, वंचितों, दलितों, अकलियतों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा मे संविधान मे कुछ विशेष प्रवधान कर आरक्षण की सुविधा प्रदान की गयी है। श्री चौधरी ने दबे कुचले वर्गों के ऊत्थान केलिए बाबा साहब ने जो संवैधानिक व्यवस्था की उसे सही अर्थों मे मूर्तरूप देकर इसका वास्तविक लाभ सुबे के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।सात निश्यच योजना के सहारे सूबे के विकास की एक नयी दशा दिशा तय की। न्याय के साथ विकास के सहारे हर तबके को बिकास का समान अवसर उपलब्ध कराया।पंचायती राज व्यवस्था सहित अन्य क्षेत्रों मे समाज की आधी आवादी नारी शक्ति को आरक्षण का लाभ दिलाकर स्वावलंबी बनाया।शिक्षा के क्षेत्र मे भी अभूतपूर्व कार्य माननीय मुख्य मंत्री के कुशल नेतृत्व मे किये गये।उन्होनें कहा कि देश मे विभाजनकारी नीतियों के सहारे राज करनेवाली पार्टी समाज मे टकराव का वातावरण बनाकर चुनाव जीतना चाहती है। गरीबों दलितों, अकलियतों, शोषितों, वंचितों के लिए संविधान मे किये गये प्रवधानों को तरह तरह के हंथकंडे अपनाकर इससे लोगों को वंचित करने की स्वांग रची जा रही है।कहा की दलितों वंचितों ,शोषितों अकलियतों की हकमारी सही नही जाएगी।इस मौके पर सांसद दुलालचंद गोस्वामी, बरारी विधायक विजय सिंह, शंभू कुमार सूमन, प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव, शिव प्रसाद गादोरिया, पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह,पूर्व विधायक (चेनारी) श्याम बिहारी, राजगीर से विधायक कौशल किशोर, बिजय कृष्ण, रवीन्द्र यादव, नंद किशोर यादव, लक्ष्मी ऋषि, राजेश रजक ,मुन्ना रजक,बालेश्वर सिंह,मुखिया पिंटू यादव, युगल पासवान, मंजय साह ,राजा यादव , मनीषा कुमारी भी बाबा साहेब के समतामूलक समाज निर्माण के योगदान की चर्चा की ।
