October 14, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना में वंचित लाभुकों का नाम जोड़ने की मांग, बघार पंचायत के लोगों ने दिया धरना

Read Time:1 Minute, 10 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

बघार पंचायत के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को मनिहारी प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना दिया। धरना के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्व में किए गए सर्वे में छूटे पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सर्वे के दौरान पंचायत के सभी पात्र परिवारों का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है, जिससे कई जरूरतमंद परिवार आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने वंचित लाभुकों का पुनः सर्वे कर सूची में नाम जोड़ने की मांग की। मौके पर मुखिया पिंटू यादव, मोहम्मद सोहराब, करण मानस, अशलम अली, पशुपति यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Previous post हेलीकॉप्टर से धन कुबेर आएंगे, लेकिन मैं आपके बीच का जमीनी उम्मीदवार हूं
Next post करमा-धरमा पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदार की थाप पर रातभर झूमे ग्रामीण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial