July 26, 2026

संकीर्तन को लेकर निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा ।

Read Time:1 Minute, 34 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा पंचायत के  दक्षिण टोला के काली स्थान मंदिर के प्रांगण में 24 प्रहर अखंड संकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कुमारी कन्या एवं महिलाऐं,  स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । पहाड पुर घाट के पास से जल भरकर दक्षिण टोला,  संगत टोला प्रखंड मुख्यालय होते हुए यज्ञ स्थल काली स्थान के प्रांगण में स्थापित किया गया । शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाला गया।धार्मिक गीतो से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।पंडित शम्भु झा के द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ कलश को यज्ञ स्थल पर बनाये गये विभिन्न देवी देवताओं के पूजा पंडालों में स्थापित की गई। विभिन्न गांव से कीर्तन मंडली को बुलाया गया है। संकीर्तन 8 अप्रैल से 9 अप्रैल तक चलेगा। इस मौके पर सूरज कुमार विश्वास, प्रीतम कुमार, रतन कुमार, , प्रकाश कुमार झा, मनंजय झा, मिथलेश कुमार, आदि मौजूद थे।

Previous post गंगा की धारा को स्वभाविक प्राकृतिक धारा मे पुर्नस्थापन के प्रसाय हुआ तेज ।
Next post आग लगने से तीन घर जले।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial