दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले T20 सीरीज में भुवनेश्वर और हार्दिक पांड्या को आराम, अब ये खिलाड़ी होंगे टीम में शामिल
नई दिल्ली —- वर्ल्ड कप होने से पहले इंडियन क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज होगी। इस Series की शुरुआत 28 सितंबर होगी, जिसमें तीन International T20 मैच खेले जाएंगे। T20 वर्ल्ड कप नवंबर में होगा इसीलिए देखा जाए तो यह सीरीज भारतीय टीम के लिए Practice करने का अच्छा अवसर है। परन्तु, आपको बता दें कि कुछ अच्छे खिलाड़ी इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। बाहर हुए खिलाड़ियों में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार शामिल है।BCCI ने 23 अक्टूबर से जो वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है उसके मद्देनजर यह प्लान बनाया है। इस सीरीज का पहला मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।
बता दें कि रोहित की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने भारत-बनाम – ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज को अपने नाम किया है। इस सीरीज के दौरान Bowlers अपना कमाल नहीं दिखा पाए। यदि अक्षर पटेल को इन सब से बाहर रखा जाए तो बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन खास नहीं था। भुवनेश्वर कुमार ने काफी रन दिए, जबकि वापसी करने वाले हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।तीसरे T20 में जसप्रीत ने 4 ओवर में 50 रन दिए। कप्तान रोहित को भी विकेट कीपिंग के लिए ऋषभ पंत से ज्यादा दिनेश कार्तिक पर भरोसा था। विराट कोहली, रोहित, लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव की वापसी टीम के लिए अच्छी साबित हुई। हार्दिक पांड्या Batting में अपना योगदान दे रहे हैं। रवींद्र जडेजा को चोट लगने की वजह से Team में शामिल हुए अक्षर ने अपनी जगह Fix कर ली है।
दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच होने वाली सीरीज तिरुवनंतपुरम से शुरू होगी और भारतीय टीम 28 तारीख को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डबल हेडेड खेलेगी।अर्शदीप सिंह और दीपक हुड्डा टीम में वापस आ रहे हैं। मोहम्मद शमी को Covid के चलते ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई सीरीज में शामिल नहीं किया गया था इसके लिए अभी उनके बारे में साफ नहीं है कि वह दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली सीरीज में टीम में होंगे या नहीं।उमरान मलिक को सीरीज के लिए भारतीय टीम में लाया जा सकता है। दीपक चाहर को आशा है कि उन्हें अब की बार Chance मिलेगा। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि दीपक हुड्डा को भी कमर में दर्द है ऐसे में हो सकता है कि वह इस सीरीज का हिस्सा ना बने।
भारतीय टीम — रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ्रीका टीम — टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ब्योर्न फॉर्च्यून, रिजा हेंड्रिक्स, मार्को जेन्सेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), केशव महाराज, एडन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोरखिया, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रेटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौव, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
