बीपीएससी अध्यापक भर्ती परीक्षा हेतू वीक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण, आज होगी बीपीएससी अध्यापक भर्ती परीक्षा
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में बीपीएससी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2.0 हेतु प्रतिनियुक्त विक्षकों को परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर सेंटर सुपरीटेंडेंट पवन कुमार भगत ने बताया कि बीपीएससी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2.0 के सफल संचालन हेतु विभागीय स्तर पर प्रतिनियुक्ति 18 विक्षकों को परीक्षा संचालन संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। बताया शनिवार 9 दिसंबर को बीपीएससी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2.0 का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर सभी प्रकार के तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा को लेकर 7 कमरे हैं, जिसमें कुल 300 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरा, घड़ी, मोबाइल जेमर सहित सभी सुविधा व व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।साथ ही प्रशिक्षार्थियों के लिए सुलभ शौचालय, बिजली, पंखा, शुद्ध जल सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। बताया विभागीय स्तर पर दी गई सभी निर्देशों का अनुपालन करते हुए परीक्षा में शामिल होने वाले सभी प्रशिक्षार्थियों को हर प्रकार की सुविधाओं को उपलब्ध कराई गई है ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई और असुविधा न हो। मौके पर परीक्षा को लेकर एक दंडाधिकारी 18 विक्षक व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन आदि मुस्तैद रहेंगे।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
