अज्ञात आरोपी ने एक युवती को मारी गोली घटनास्थल पर मौत, पुलिस छानबीन में जुटी।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
कोढ़ा थाना क्षेत्र गेड़ाबाड़ी कटिहार मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 81पर भटवारा चौक के समीप प्लांट के सामने एक युवती को अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना शाम के 7 बजे की है । स्थानीय लोगों ने मृत अवस्था में युवती को देखा और आसपास लोगों को सूचना दी तब तक शब को देखने स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोढ़ा पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने मृत अवस्था में युवती को उठाकर थाना भेजा और घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस सहित एक मोबाइल और एक बैग भी पुलिस ने बरामद किया है। घटनास्थल पर राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचोबीच खून से लथपथ युवती का शव पुलिस ने बरामद किया। खून से लथपथ युवती के समीप गिरा हुआ मोबाइल पड़ा हुआ था जिसे पुलिस ने बरामद की है फिलहाल युवती की पहचान पुलिस लाइन कटिहार में पोस्टेड प्रभा भारती के रूप में हुई है। मुंगेर के जमालपुर के रहने बाली बताई जा रही है । पुलिस मामले पर छानबीन कर रही है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
बोल-बम के जयकारे से गूंजा मनिहारी, गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावणी माह के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को मनिहारी गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की...
ईद मिलादुन्नबी को लेकर आबादपुर थाने में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत आबादपुर थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।...
