बंद दवाई दुकान में अज्ञात अपराधियों ने चलाया गोली पुलिस छानबीन में जुटी।
प्राणपुर से मो० आरिफ
रोशना ओपी क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में बंद दवा दुकान में अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली चलाए जाने की मामला प्रकाश में आया । घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह दुकान खोलने के उपरांत पता चला । प्राप्त जानकारी के अनुसार कंचन मेडिकल एजेंसी में बीते रात्रि अज्ञात अपराधियों के द्वारा बंद दुकान में गोली चला कर फरार होने का बात सामने आई है। गोली लगने से सटर को छेद करते हुए इनवाइटर की बैटरी में जा लगी।घटना को लेकर रोशना बाजार के व्यापारीयों में दहशत का माहौल हैं। दवा दुकान संचालक ओंकारनाथ राजू ने रोशना ओपी प्रभारी राजेश कुमार से जानकारी देकर न्याय का गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि दुकान के पास से गोली का खोखा बरामद हुआ था जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है । स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवियों ने पुलिस अधिक्षक जितेंद्र कुमार से इस घटना के संबंध में जांच पड़ताल के उपरांत अपराधि को अविलंब गिरफ्तार करने का मांग किया है। इस घटना के सम्बंध में रोशना ओपी प्रभारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस बल को भेजा गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है अपराधि जो भी हो बख्शा नहीं जाएगा।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
