April 15, 2026

कटिहार में बीजेपी नेता को गोली मारकर अज्ञात अपराधियों ने की हत्या पुलिस छानबीन में जुटी

Read Time:2 Minute, 45 Second

कटिहार में अज्ञात अपराधियों ने बीजेपी नेता संजीव मिश्रा को गोली मारकर हत्या कर दी यह घटना सोमवार की सुबह 7:00 बजे की लगभग है । अपराधियों द्वारा सिर और चेहरे पर गोली मारने की वजह से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक बलरामपुर प्रखंड के तेलता थाना क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय के पास इस घटना को अंजाम दिया गया है । पहले से घात लगाए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है तथा फायरिंग के बाद भाजपा नेता के मौत सुनिश्चित होते ही फरार हो गए । इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आक्रोशित समर्थक एवं ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तेलता ओपी क्षेत्र में मुख्य सड़कों पर बांस बल्ली लगाकर सड़क को जाम कर दिया तथा अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार करने का मागं करने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा ओपी में हल्की-फुल्की तोड़फोड़ करने की घटना भी घटित हुई है। बता दे कि लगभग 10 माह पूर्व भी संजीव मिश्रा को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी जिसे पूर्णिया के मैक्स अस्पताल में इलाज कराने के बाद वह ठीक हो गए थे। इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि उस समय प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जिसके वजह से आज फिर यह घटना घटीत हो गई। जानकारी अनुसार भाजपा नेता स्वर्गीय संजीव मिश्रा कटिहार विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के बेहद नजदीकी बताए जाते हैं। और प्रथम दृष्टया में यह आपसी दुश्मनी की वजह से हत्याकांड होता प्रतीत होता है। इसको लेकर एसडीपीओ प्रेमनाथ राम के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है प्रशासन का कहना है कि जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगी । वहीं भाजपा नेता के मौत के उपरांत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Previous post स्कूल को ऊंचाई तक लाने मे पूर्व छात्र और टीचर का महतावपूर्ण योगदान- फादर डेनिस डीसूजा
Next post राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से सटे कोढ़ा प्रखंड के होटल ढाबा गैरेज में कर रहे हैं बाल मजदूर काम ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial