April 30, 2026

उप्र सिएम पद की योगी ने ली शपथ, डिप्टी सीएम बने ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य

Read Time:4 Minute, 14 Second

कानपुर से संवाददाता अनुज कुमार तिवारी की रिपोर्ट

योगी आदित्यनाथ एक बार फिर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की कमान संभाल ली हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को पद व  गोपनीयता की शपथ दिलाई। केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इससे पहले गुरुवार को लोकभवन में योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इस मौके पर पर्यवेक्षक के तौर पर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद रहे। भाजपा विधायक दल की बैठक में सुरेश कुमार खन्ना ने योगी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी विधायकों ने सहमति दे दी। उन्हें विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव नवीं बार विधायक चुने गए सुरेश खन्ना ने रखा। इसका अनुमोदन सूर्य प्रताप शाही, बेबी रानी मौर्य, रामनरेश अग्निहोत्री, सुशील शाक्य, नंदगोपाल नंदी ने किया।*: इन्होंने ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ*मनकेश्वर सिंह, दिनेश खटीक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलक, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार,बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान बाल्मीकि, प्रतिमा शुक्ला, राकेश राठौर गुरु, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी और विजय लक्ष्मी गौतम ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।*इन मंत्रियाें ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली*नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रविंद्र जयसवाल और संदीप सिंह, गुलाब देवी, गरीश चंद यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण सक्सेना ,दयाशंकर मिश्रा दयालु ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद शपथ ली।राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा और संजय निषाद बने कैबिनेट मंत्रीराकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय ,आशीष पटेल और संजय निषाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। *नंदी, भूपेंद्र, अनिल राजभर, जितिन ने ली शपथ*नंद गोपाल नंदी, भूपेंद्र चौधरी और शिवपुरी से विधायक चुने गए अनिल राजभर और जितिन प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। *इन मंत्रियों का कटा पत्ता*1-दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री2-सतीश महाना3-श्रीकांत शर्मा4-सिद्धार्थ नाथ सिंह5-राम नरेश अग्निहोत्री6-मोहसिन रजा7-रमा पति शास्त्री8-नीलकंठ तिवारी9-अतुल गर्ग10-आशुतोष टंडन11-जय प्रताप सिंह12-अशोक कटारिया13-डॉ महेंद्र सिंह14-श्री राम चौहान15-जय कुमार जैकी16-अनिल शर्मा17-सुरेश पासी18-चौधरी उदय भान सिंह19-रामशंकर सिंह पटेल20-नीलिमा कटियार21-महेश गुप्ता 22-जी एस धर्मेश ।

Previous post सुबह 10 बजे की बड़ी ख़बरें
Next post परिसंवाद संकल्प सुरक्षा नगर के समाजिक संगठन, समाज सेवियो, शिक्षको व पत्रकार बंधुओ ने शिरकत किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial