October 23, 2026

उप्र:- पुलिस थानों में अब लगेंगे सीसीटीवी कैमरे सरकार ने दी मंजूरी ।

Read Time:1 Minute, 31 Second

पिछले दिनों पुलिस कस्टडी में मौत की घटनाओं से विपक्ष के निशाने पर रही योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश को लागू करवाने जा रही है जिसमें कहा गया था कि देश के हर थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं । गुरुवार को योगी सरकार ने कैबिनेट बाय सरकुलेशन प्रदेश के हर पुलिस थाने में 12 से 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए सरकार ने 300 करोड़ रुपए का बजट को भी मंजूरी दी है। जिन प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी मिली है उनमें प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते एटीएस को देवबंद सहारनपुर में अपनी यूनिट और कमांडो ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने के लिए निशुल्क भूमि देने का प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगी, राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश स्टेट स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी संशोधन बिल 2021 को मंजूरी दे दी है ।

Previous post उप्र:_ जमीन में दफन सोना और आयरन निकालने के लिए इन दो शहरों में खुदाई की मंजूरी।
Next post आगरा में सामूहिक आत्महत्या:– पति पत्नी और बच्ची के शव मिलने से हड़कंप ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial