वाराणसी में 13 दिसंबर को सभी सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालय रहेंगे बंद ।
वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के मौके पर 13 दिसंबर को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहेगी यह फैसला जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने लिया है। जिला अधिकारी के मुताबिक 13 दिसंबर को वाराणसी में 3000 से अधिक अतिथियों के आगमन हो रहा है। ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को उस दिन अवकाश रखने का फैसला लिया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धाम के लोकार्पण के लिए 13 दिसंबर को काशी आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम के अलावा अन्य राज्यों के सीएम भी आएंगे। 3 दिनों तक चलने वाले यह कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए घाटों पर देव दिवाली की तरह दिए जलाए जाएंगे। लेजर लाइट शो के साथ वाराणसी के सभी मंदिरों और सरकारी एवं प्राइवेट बिल्डिंग को सजाया जा रहा है ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
