सड़क बन जाने से ग्रामीणों में खुशी।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
वर्षों से जर्जर स्थिति में था सड़क बारिश के सीजन में रास्ता हो जाता था बंद पांच टोला के लोग रहते थे परेशान । सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी मामला कोढ़ा प्रखंड के भटवाड़ा पंचायत के धोबी टोला की है । वर्षों से अटका हुआ सड़क का निर्माण मुखिया सुलैना देवी व उप मुखिया गोपाल कृष्ण झा के सहयोग से पूर्ण हुआ । बताते चलें कि भटवारा पंचायत के धोबी टोला में सड़क नहीं रहने के कारण लगभग 5 टोला के ग्रामीणों को बरसात के समय में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए मुखिया व उप मुखिया ने सोलिंग सड़क मनरेगा योजना के तहत पी सी सी ढलाई सड़क निर्माण का कार्य किया। जिसका उद्घाटन मुखिया सुलैना देवी व उप मुखिया गोपाल कृष्ण झा ने नारियल फोर कर किया । सड़क का निर्माण लगभग साढ़े नो लाख की लागत से मिट्टी भराई ईट सोलिंग सहित पी सी सी सड़क की ढलाई किया गया । इस सड़क की ढलाई हो जाने से 5 गांव के ग्रामीणों को बरसात के दिनों में आने जाने में काफी सुबिधा होगी। यह सड़क गेड़ाबाड़ी कटिहार राष्ट्रीय राजमार्ग 81 से सेमापुर जानेवाली सड़क से जुड़ा हुआ है। इसके निर्माण से पंचायत वासियो में खुशी की लहर है। उक्त अवशर पर गणेश चौधरी अर्जुन मंडल बालेश्वर मुर्मू गोपाल राय सुबोध दास समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्तिथ थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
