May 26, 2026

कुरसेला में मतदाता जागरूकता अभियान को मिली नई रफ्तार

Read Time:1 Minute, 54 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को तेजी से रफ्तार दी जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार, कुरसेला प्रखंड में लगातार विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा सके और लोकतंत्र को सशक्त बनाया जा सके।इसी क्रम में गुरुवार को प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल की मौजूदगी में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आशा कार्यकर्ताओं ने नारे और गीतों के माध्यम से लोगों का ध्यान मतदान की ओर आकर्षित किया। “पहले मतदान, फिर जलपान”, “लोकतंत्र की शान—मतदान” और “हर मत की है कीमत—वोट करें सुनिश्चित” जैसे प्रेरक नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने लोगों से अपील की कि वे निर्भय होकर मतदान करें और किसी भी प्रकार के लालच या दबाव में आए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट लोकतंत्र की मजबूती और नागरिक चेतना का प्रतीक है।

Previous post कुरसेला पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
Next post कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial