May 26, 2026

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी

Read Time:1 Minute, 51 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

बिहार विधान परिषद के 006-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक स्नातक मतदाता 6 नवम्बर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के कार्यालय, प्रखंड परिसर कुरसेला में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जा रहे हैं।निर्वाचन विभाग के अनुसार, वे ही आवेदक पात्र होंगे जिन्होंने 1 नवम्बर 2022 से पहले किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या डिप्लोमा की डिग्री प्राप्त की हो तथा संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य निवासी हों।आवेदन के साथ आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज के रूप में स्नातक उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र और मतदाता पहचान पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर ने सभी पात्र स्नातकों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर निर्वाचन विभाग के वेबसाइट पर ऑनलाइन के माध्यम से अथवा प्रखंड कार्यालय से फॉर्म 18 लेकर आवेदन कर अपने नाम मतदाता सूची में शामिल करवाएं, ताकि आगामी विधान परिषद चुनाव में मतदान का अधिकार सुनिश्चित हो सके।

Previous post कुरसेला में मतदाता जागरूकता अभियान को मिली नई रफ्तार
Next post बरारी जदयू के उम्मीदवार बिजय सिंह निषाद को दिया जान मारने की धमकी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial