मुजफ्फरपुर में कुरकुरे फैक्ट्री के बॉयलर फटने से 10 की मौत, कई घायल।
बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार को मोदी कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री के बॉयलर फटने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है । और कई लोग जख्मी हो गए आग की लपटों के कारण एक दैनिक अखबार के प्रिंटिंग प्रेस को भी काफी क्षति पहुंची है औद्योगिक क्षेत्र स्थित कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री के आसपास के अन्य फैक्ट्रियों के लोगों के भी जख्मी होने की सूचना है मौके पर एसपी डीएम सहित कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। हालांकि फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम कर रहे थे इस संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है । इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कंपनी में हुए हादसे में मरने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है । तथा सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान राशि दिए जाने की घोषणा की है । घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
