5 करोड़ के गहने पहनकर सज धज कर किन्नर गुरु सुरैया के निकली शोभायात्रा ।
मध्य प्रदेश के विदिशा में किन्नरों की गुरु सुरैया की बग्घी में शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने किन्नरों की शोभायात्रा में 10 किलो सोने यानी करीब 5 करोड़ के गहने पहने साथ-साथ कई अन्य किन्नरों ने भी बेशकीमती जैवर पहने नजर आए । यह किन्नर रथ गाजे-बाजे के साथ जहां से भी गुजरे लोग उन्हें देखते ही रह गए । किन्नर पूरे रास्ते भजनों और डीजे पर डांस करते हुए निकले। इस शोभा यात्रा की सुरक्षा में 2 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी के साथ-साथ कई बाउंसर भी तैनात किए गए थे। गौरतलब है कि विदिशा में 15 से 24 दिसंबर तक मंगला मुखी किन्नर समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। कार्यक्रम शहर के विनायक वैकुंठ हॉल में आयोजित था। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को इसकी शोभा यात्रा निकाली गई। सम्मेलन में देश के अलग-अलग इलाकों से किन्नर भी शामिल हुए। किन्नरों ने इस दौरान कहा कि इस सम्मेलन के दौरान पूरे विश्व के कल्याण और लोगों की खुशहाली की दुआएं की गई। शोभायात्रा के दौरान कलश यात्रा भी निकाली गई ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
