November 5, 2026

हॉस्टल से लापता 10 वर्षीय छात्र बेगूसराय से सकुशल बरामद

Read Time:1 Minute, 59 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला नगर पंचायत स्थित विद्या भारती अध्ययन केंद्र हॉस्टल से लापता हुए 10 वर्षीय छात्र को पुलिस ने बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया है। छात्र के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।जानकारी के अनुसार कोढ़ा थाना क्षेत्र के रहिकाटोल बिषहरिया निवासी प्रीति कुमारी का पुत्र दक्षराज उर्फ भोलू कुमार (10) पिछले छह वर्षों से विद्या भारती अध्ययन केंद्र हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 29 मई की सुबह करीब पांच बजे वह हॉस्टल से बाहर निकल गया था। हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उसे अकेले बाहर जाते हुए देखा गया था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था।परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर छात्र की मां ने 3 जून को कुर्सेला थाना में लिखित आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और लगातार छानबीन करती रही।कुर्सेला थानाध्यक्ष ने बताया कि 3 जून को आवेदन प्राप्त हुआ था। पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी और रविवार 7 जून को छात्र को बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया गया। छात्र के मिलने के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है।

Previous post पुलिस के हत्थे चढ़े अवैध गैस कारोबार का खेल, 10 सिलेंडर जब्त; एजेंसी संचालक समेत दो पर मामला दर्ज।
Next post मनिहारी पुलिस की विशेष छापामारी: 11 गिरफ्तार, 6 वारंटी, आर्म्स एक्ट का आरोपी और 35 लीटर शराब जब्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial