May 28, 2026

सड़क हादसे में 15 वर्षीय लड़के की मौत ।

Read Time:1 Minute, 15 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया हैप्पी टाइम के पास एनएच 81 पर सुबह-सुबह करीब 4 बजे एक खडी ट्रक में मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से ठोकर मार दीया । जिससे मोटरसाइकिल चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना के बारे में बताया जाता है कि मोहम्मद सद्दाम उम्र 15 खेरिया बाजार के किसी मिष्ठान भंडार में काम करते थे सुबह-सुबह वह घर से कहीं जाने को लेकर निकले थे लेकिन मोटरसाइकिल की रफ्तार ज्यादा होने के कारण खड़ी ट्रक में पीछे से ठोक दिया जिससे नाबालिक मोहम्मद सद्दाम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वही घटना की सूचना पर मृतक के परिवार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को लेकर चले गए और अंतिम क्रिया कर दिया गया । मृतक खेरिया पंचायत के वार्ड संख्या 2 नया टोला का रहने वाला बताया जा रहा है ।

Previous post राज्यस्तरीय 68वीं सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप मैच का हुआ शुभारंभ ।
Next post लोडर और टैंपू में जबरदस्त टक्कर पांच घायल दो की हालत गंभीर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial