May 28, 2026

लोडर और टैंपू में जबरदस्त टक्कर पांच घायल दो की हालत गंभीर ।

Read Time:1 Minute, 9 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी मुख्य पथ पर दोपहर बाद टैम्पू और लोडर के बीच टक्कर हो गयी।इसमें टैम्पु बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।इस पर सवार पांच सवारी मे से दो की हालत नाजुक बतायी गयी है।घटना रसूलपुर के पास घटी है।जब मनिहारी से कटिहार की ओर सवारी लेकर जा रही टैम्पू विपरीत दिशा से आ रही डीबीएल कम्पनी की लोडर से टकरा गयी।चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल कालेज भिजवाया।सूचना पाकर मनिहारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।लोडर को अपने कब्जे मे ले ली। इस घटना के बाबत एस आई बिपिन कुमार , एस आई संजय यादव अग्रतर कार्रवाई में जुटे। मौके पर कुमारीपूर मुखिया सलाहकार मुन्ना सिंह मौजूद थे।

Previous post सड़क हादसे में 15 वर्षीय लड़के की मौत ।
Next post अग्निकांड में जुट सहित चार मवेशी आग में झुलसे।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial