गंगा मे डुबे युवक का शव बरामद ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी में माघ पूर्णिमा के मौके पर अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान को मनिहारी आये युवक ऋषभ कुमार रविवार को डूब गये थे। परिजनों व स्थानीय प्रशासन की ओर से लगातार नदी मे डुबे युवक की तलाश जारी थी।एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोर की दल द्वारा नदी मे लापता युवक की तलाश जारी थी।स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ,सीओ राजेश रंजन, बीडीओ रणधीर कुमार,मनिहारी थानध्यक्ष रामविलास सिंह खोजबीन की सतत निगरानी मे लगे थे।तकरीबन तीस घंटे बाद नदी मे डूबे युवक ऋषभ की लाश बरामद कर ली गयी।बरामद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजे जाने की कार्वाई मे पुलिस समाचार प्रेषण तक जुटी थी। उधर मृतक के चचेरे भाई मनीष महतो ने कहा की गंगा किनारे पर्याप्त बेर्केटिंग नहीं रहने के कारण घटना हुई जिसमें हम नगर पंचायत प्रशासन की तीव्र भर्त्सना करते हैं।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
