जाप (लो) पार्टी में 20 युवाओं ने लिया पार्टी सदस्यता
बारसोई नपं स्थित जाप पार्टी कार्यालय में 20 युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान चार युवाओं को पार्टी में पद देकर पार्टी विस्तार हेतु जिम्मेदारी दी गई है। ज्ञात हो कि जन अधिकार पार्टी (लो) में बारसोई से युवा परिषद अध्यक्ष के पद पर शरीफुल तथा उपाध्यक्ष पद पर सगीर आलम को नव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही रविवार को दर्जनों लोगों ने जाप की सदस्यता ग्रहण की । वैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंचल कुमार स्वर्णकार ने किया। इस दौरान सभी नए सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया। पार्टी के प्रदेश सचिव इंजीनियर तनवीर समशी ने सभी सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया । उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करना ही उनका पहला लक्ष है। आगे कहा कि इसीलिए क्षेत्र में सभी उम्र खासकर युवावर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है, सदस्यता ग्रहण करने वालों में शाहरुख अली, अलीमुद्दीन, मंसूर ताज, सगीर, नूर ताज, सरीफुल, अंजार आलम, मिन्नतुल्ला, नूर सलाम, अंसार, विक्की सिंह, मनीष सिंह, सैदुर रहमान आदि शामिल है, वहीं नूर ताज को प्रखंड महासचिव एवं अलीमुद्दीन को प्रखंड प्रधान सह सचिव बनाया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष आसिफ, शेख अरबाज, अब्दुल बारीक हुसैन, इम्तियाज आलम, नाहिद इकबाल, श्रवण श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे ।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
