29 लीटर देसी शराब किया गया नष्ट।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में विभिन्न कांडों में जब्त देसी व विदेशी शराब को दंडाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली एवं थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव की मौजूदगी में थाना प्रांगण में नष्ट किया गया। जिसका कुल मात्रा 29 लीटर है । इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने बताया कि बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 14 /23, 15/23 ,16/23 ,19/23 के तहत दिनांक 11 फरवरी 2023 को 13 लीटर ,12 फरवरी 2023 को 4 लीटर ,15 फरवरी 2023 को 8 लीटर, एवं 28 फरवरी 2023 को 4 लीटर देसी शराब बरामद किये गये थे तथा शराब के साथ पकड़े गए लोगों को जेल भी भेजा गया था। दंडाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के मौजूदगी में 29 लीटर देसी शराब को नष्ट किया गया ।इस मौके पर एएसआई सुरेंद्र प्रसाद सिंह, शशि कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बल एवं चौकीदार मौजूद थे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
