कोढ़ा निवासी 30 वर्षीय युवक की मौत उड़ीसा में मौत

By:- श्रवण कुमार (कोढ़ा)
कोढ़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले 30 वर्षीय युवक की मौत उड़ीसा में हो गई वही एंबुलेंस से मृतक के शव को घर लाया गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के बावनगंज पंचायत के नकीपुर टापू वार्ड संख्या 15 के रहने वाले डब्लू सैनी अपने गांव वाले के साथ उड़ीसा राज्य के खुरदा थाना के टागी थाना के जरीपारा चिल्का झील में वर्षों से मछली मारने का कार्य किया करता था वही मछली मारने के दौरान 30 वर्षीय डब्लू सैनी की मौत हो गई । मृतक के परिजनों को गांव के ही अन्य मजदूरों ने दूरभाष पर सूचना दी थी की डब्लू सैनी को किसी ने जान से मार दिया है । सूचना मिलती है पत्नी सीमा सहित आसपास के लोगों में कोहराम मच गया । मृतक अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गए हैं वही उड़ीसा से मृतक का शव शनिवार की सुबह घर पहुंचा शव को घर पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया वहीं ग्रामीणों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार किया गया ।
More Stories
यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 4.96 लाख का जुर्माना वसूला।
रतन कुमार ओझा (कटिहार) सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार...
मनिहारी-साहिबगंज फेरी सेवा छह माह से बंद, जान जोखिम में डाल गंगा पार कर रहे लोग
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट और झारखंड के साहिबगंज के बीच चलने वाली ऐतिहासिक...
भूमिहीनों ने आवासीय भूमि बंदोबस्ती के लिए सीओ को दिया आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी अंचल क्षेत्र के बन्दावन गांव निवासी भूमिहीन जशा सूई ने आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की...
सरकारी तालाब में कचरे का अंबार, हल्की बारिश में जलमग्न हो जाती है मुख्य सड़कछठघाट के आसपास पसरी गंदगी से ग्रामीण परेशान, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल; साफ-सफाई और स्थायी जलनिकासी की मांग
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर हाटखोला स्थित सरकारी तालाब इन दिनों बदहाल स्थिति का सामना कर रहा...
पीएम आवास ग्रामीण प्लस की सूची से योग्य लाभुकों के नाम हटाने पर मुखियाओं में नाराजगीवंचित परिवारों के नाम दोबारा जोड़ने और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
मो0 काजु (फलका) प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्लस 2024 के सर्वे के बाद कई योग्य परिवारों के नाम लाभुकों की...
विधायक डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने केक काटकर जताई खुशी, 31 वर्षों के बेमिसाल राजनीतिक सफर की दी शुभकामनाएं
डेस्क (बारसोई) उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों के सौजन्य से कदवा विधानसभा क्षेत्र के माननीय पूर्व सांसद सह वर्तमान...
