कोढा में संविधान दिवस के अवसर पर दिलाया गया शपथ
By:- श्रवण कुमार (कोढ़ा)
कोढ़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में स्थित विद्यालय में शनिवार को संविधान दिवस नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिवार द्वारा प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नशा मुक्त बिहार हो अपना इसके लिए कई जागरूक नारे अब शराब ना पियूंगा, पूरा जीवन जी लूंगा। हम सब ने यह ठाना है, शराब मुक्त बिहार बनाना है, जो हुआ नशे का शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार इत्यादि नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। वहीं भटवारा पंचायत के विद्यालय प्रधान प्रेम कुमार ने कहा कि विभागीय निर्देशानुसार विद्यालयों में नशा मुक्ति दिवस मनाया जाना है। इसको लेकर विद्यालय परिवार के द्वारा यह सराहनीय कदम उठाया गया। उन्होंने ग्रामीणों को नशेसे दूर रहने की अपील किया। टोला शिक्षक कैलाश राम ने बताया कि आज 26 नवंबर संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के ही दिन 26 नवंबर 1949 को हमारेसंविधान का प्रारूप तैयार किया गया था। इस अवसर पर शिक्षक ग्रामीणों और सैकड़ों बच्चे नशा मुक्त रहने की संकल्प लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने का प्रण लिया।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
