November 1, 2026

कटिहार जिला संतमत सत्संग का 46वां अधिवेशन प्रारंभ, श्रद्धालुओं ने उठाया आध्यात्मिक लाभ

Read Time:1 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिला संतमत सत्संग का 46वां अधिवेशन मनिहारी के बोलिया, दिलारपुर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार सुबह 6 बजे हुई, जिसमें आध्यात्मिक भजन-कीर्तन, प्रवचन और ग्रंथ पाठ हुआ। भागलपुर से पहुंचे स्वामी बाबा नागेश्वर एवं बाबा सत्यप्रकाश के नेतृत्व में प्रवचन हुए, जिनमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन समिति के दिनेश कुमार यादव, सुरेंद्र यादव, विजय साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बाबा सत्यप्रकाश ने कहा, “मनिहारी में सत्संग होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

Previous post मनिहारी में विशिष्ट शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित।
Next post हरियाणा बना चैंपियन, बिहार 3 गोल से हारा, उज्ज्वल गुप्ता को सिल्वर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial