7 वर्षीय बच्ची की खेलने के दौरान पोखर में डूबने से हुई मौत ।
संजय कुमार (कोढ़ा)
कटिहार जिला अंतर्गत रौतारा थाना क्षेत्र में चंदवा पंचायत के रूपसपुर गांव वार्ड नंबर 6 में 7 वर्षीय शिवानी कुमारी पिता किस्टो मोहली खेलने के दौरान संध्या 5 बजे से लापता हो गई। काफी खोजबीन की गई परंतु कहीं भी बच्ची का पता नहीं चला। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पोखर में एक अनजान सी चीज देखकर शोर करने लगे। नजदीक जाकर देखा तो वहां एक बच्ची की लाश थी जो शिवानी कुमारी की थी। घटना की जानकारी आग की तरह पुरे पंचायत में फैल गई। घटनास्थल पर चंदवा पंचायत के मुखिया फारूख आजम पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दिए। मुखिया के द्वारा रौतारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। रौतारा पुलिस घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। बच्ची की मृत्यु के बाद पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
