नुक्कड़ नाटक कर ड्रिप सिंचाई यंत्र से पटवन के लिए लोगों को किया जागरूक ।
बारसोई प्रखंड में वैज्ञानिक आधारित खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए तीन पंचायत में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । बिदित हो कि इस क्रम में बुधवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को लेकर बलतर, एक्सल्ला एवं बेलवा पंचायत के विभिन्न मोहल्लों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न प्रकार की खेती एवं सिंचाई के पानी के महत्व को समझाया गया । एहसास कलाकृति पटना के सौजन्य से खेतों में सिंचाई के साथ-साथ पानी की उपयोगिता पानी की बचत पानी की बर्बादी पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को समझाया गया । किसानों को सिंचाई योजना अंतर्गत चलाई जा रही सरकारी योजनाओं एवं सरकार द्वारा दी जा रही अनुदान पर भी जागरूक किया गया । प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अनीश कुमार एवं प्रदीप कुमार ने बताया कि सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत 60% जल की बचत होती है 25% से 30% उर्वरक की खपत में कमी आती है । इस नुक्कड़ नाटक को आकर्षक बनाने में कलाकार सोनू रसिया, निरंजन निराला, टुनटुन पंडित, गुड्डू सरगम, शिल्पा कुमारी, दीपा कुमारी, सीमा कुमारी का अहम योगदान रहा ।
More Stories
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
