सांप के काटने से हुई 75 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत।
संजय कुमार (कोढ़ा)
कोढ़ा प्रखंड के विषहरिया गांव मैं एक 75 वर्षीय वृद्ध नुनु लाल शाह की सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को तकरीबन 4 बजे जलावन रखने के क्रम में जलावन के घर में पूर्व से छिपा हुआ सर्प ने काट लिया । सांप काटने के तुरंत बाद परिजनों के द्वारा झाड़ फूंक करवाने में समय बिता दिया गया जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो आनन-फानन में इन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को बिगड़ता देख डॉक्टर ने उन्हें तुरंत ही सदर अस्पताल पूर्णिया अच्छी चिकित्सकीय सुविधा के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों के द्वारा यह भी बताया गया कि पूर्णिया पहुंचने के बाद जैसे ही डॉक्टर के द्वारा चिकित्सा प्रारंभ की गई की इन्होंने अपना दम तोड़ दिया । वहीं ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि झाड़ फूंक के चक्कर में समय ना गवांकर इसे पूर्णिया इलाज के लिए ले जाया जाता तो अवश्य उनकी जान बच सकती थी।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
