June 19, 2026

मनिहारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

Read Time:2 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनिहारी नगर सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, पंचायत भवनों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों सहित विभिन्न संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। सभी जगह राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण कर संविधान और लोकतंत्र के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई।अनुमंडल परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक आवासीय कार्यालय में विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, अनुमंडल अस्पताल में डाक्टर ब्रजेश नंदन ने झंडा फहराया और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। नगर पंचायत कार्यालय में राजेश कुमार, जदयू नगर कार्यालय में प्रकाश मौआर तथा कांग्रेस कार्यालय में मुन्ना सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया।मनिहारी थाना परिसर में थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने तिरंगा फहराया और पुलिसकर्मियों को संविधान की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की एकता-अखंडता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, छात्र एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Previous post कुरसेला प्रखंड में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
Next post स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कटिहार मुख्य शाखा के बैंक कर्मी की हड़ताल में हुये शामिल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial