October 28, 2026

केवाला ढ़ाला के अग्नि पीड़ितों के बीच सहायता राशि का हुआ वितरण।

Read Time:1 Minute, 51 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड स्थित दिलारपुर पंचायत क्षेत्र के केवाला ढ़ाला के पास बांध पर पनाह ले रखे विस्थापित परिवारों के सैकड़ों घर आग में तबाह हो गये थे। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों नें अग्नपीड़ित परिवारों को तत्काल पोलीथीन सीट सहित बर्तन एवं सूखा राशन मुहैया कराया था। सोमवार देर शाम अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने पीड़ित परिवारों से मिलकर आपदा मद से पीड़ितों को दी जानेवाली सहायता राशि का चेक पीड़ित परिवारों को प्रदान किये।अंचलाधिकारी राजेश रंजन ने जानकारी दी कि अब-तक चिह्नित कुल 37 अग्नि पीड़ित प्रत्येक परिवार को ग्यारह हजार रुपये की सहायता राशि का चेक दिये गये हैं। आपदा सहायता मद से चार लाख पांच हजार रुपये अग्नपीड़ितों को दी गयी है। पीड़ित परिवारों को सामुदायिक कीचन के माध्यम से भोजन दिये जा रहे हैं। पीड़ित परिवारों के बीच चेक वितरण के दौरान बीडीओ रणधीर कुमार, अंचल पदाधिकारी राजेश रंजन, राजस्व पदाधिकारी विवेकानंद, मुखिया प्रति निधि जीतेन्द्र सिंह, कुंदन पासवान, संजय मंडल, जदयू नेता राजेश कुमार रजक व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous post शराब तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान तेज एक तस्कर गिरफ्तार।
Next post कांग्रेस नेता का पार्थिव शरीर पहुंचा कार्यालय, कार्यकर्ताओं ने दिया श्रद्धांजलि।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial