October 28, 2026

कांग्रेस नेता का पार्थिव शरीर पहुंचा कार्यालय, कार्यकर्ताओं ने दिया श्रद्धांजलि।

Read Time:4 Minute, 42 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कटिहार के प्रतिष्ठित व्यवसाई हंसराज सराफ का निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस कार्यालय पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की आंखें नम हो गई। सभी ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में उनके पार्थिव शरीर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतीक तिरंगा ध्वज को लेपट कर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। बताते चलें कि बीते 5 जून को कांग्रेस नेता हंसराज सराफ का निधन हो गया था। जिसके बाद कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। इस दौरान सभी ने हंसराज बाबू अमर रहे के नारों से उन्हें भावभीनी अंतिम विदाई भी दिया। मौके पर कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि हंसराज सराफ कांग्रेस के बहुत ही मजबूत नेता थे। उन्होंने हमेशा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया और आज उनके निधन होने से कटिहार कांग्रेस को ही नहीं बल्कि समस्त कांग्रेस परिवार को एक बड़ी क्षति हुई हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता हंसराज सराफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी के साथ एक लंबे समय तक उन्होंने राजनीति किया और उसके बाद फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर के साथ भी उन्होंने लंबी राजनीति की उन्होंने अलग-अलग पदों पर रहकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामे रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हंसराज सराफ देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व ० इंदिरा गांधी के साथ मंच साझा भी कर चुके हैं। जो कि हम सभी के लिए एक गर्व की बात है। आज उनका निधन होना सच में एक बहुत बड़ी क्षति हैं। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि उनके निधन के बाद हम तमाम कांग्रेस परिवार उनके परिवार के साथ खड़े हैं। वही कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास ने कहा कि हंसराज सराफ के निधन से सिर्फ पार्टी से जुड़े लोग ही नहीं बल्कि उनसे जुड़े आम जनों में भी काफी गहरा सदमा पहुंचा है उनकी आत्मा की शांति के लिए हम सभी प्रार्थना करते हैं। कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुप्ता एवं संजय कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता हंसराज सराफ ने हमेशा से पार्टी को मजबूत बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाई आज उनके निधन से हम सभी को भी गहरा क्षति हुआ है। वही प्रोफेसर विनोद यादव ने भी कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता हंसराज सराफ का निधन होना सिर्फ पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ी क्षति है। इस दौरान कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास,प्रल्हाद गुप्ता,शाहनवाज खान, शंकर शाह, अल्तमश दीवान, पंकज तंबाकू वाला, पुतुल सिंह, विनोद यादव, आनंद सिंह,राजेश रंजन मिश्रा,राजीव मिश्रा, मनी पासवान, मोहम्मद इश्तियाक, रियाज,बेचन पांडे, विश्वनाथ साह, योगेंद्र यादव, राम प्रसाद कुशवाहा, तारीक आलम, सऊद आलम सहित कई कांग्रेस नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Previous post केवाला ढ़ाला के अग्नि पीड़ितों के बीच सहायता राशि का हुआ वितरण।
Next post कटिहार में कृषि समन्वयकों ने दिया धरना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial