October 28, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

Read Time:2 Minute, 50 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी )

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सोमवार को जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देनेवाली कार्यक्रमों का आयोजन सामाजिक, राजनीतिक व सरकारी संगठनों के तत्वावधान मे किया गया।दुनिया मे बढ़ते पर्यावरण असंतुलन , ग्लोबल वार्मिंग , धरती की बढ़ती तापमान, जलवायु परिर्तन के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इसके संरक्षण का संकल्प व्यक्त किया गया।इसी कड़ी मे मनिहरी कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार ने बृक्षारोपन किया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा भी पौधे लगाये गये।विद्यालय परिवार द्वारा पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया गया।प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सबों का कर्तव्य बनता है कि हम सब अधिक से अधिक पौधे लगायें व वन की रक्षा करें।धरती से वनों ,पशु ,पक्षियों की लुप्त होती जा रही प्रजातियों को बचायें। कहा कि आज पर्यावरण असंतुलन से उत्पन्न अनेक प्राकृतिक विसंगतियों से मानव जीवन ही नही प्राणी मात्र का जीवन संकट ग्रस्त हो चला है।धरती का बढ़ता तापमान, गिरते भू गर्भ जल स्तर, जलवायु प्रदूषण के कारण जीवन संकट ग्रस्त हो चली है।कहा कि आनेवाली पीढ़ी को भी स्वस्थ्य पर्यावरण, शुद्ध प्राणवायु ,जल ,जंगल हरियाली मयस्सर हो, इस दिशा मे अभी से ही कदम उठाने होंगे।इस मौके पर मौजूद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविन्द कुमार सिंहा ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या मे पेड़ लगाने की सलाह दी ।इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका शांता राय, सुमिता कुमारी, ज्योतिष कुमार, सूमन कुमार, राजेश कुमार, प्रीति कुमारी, आलियारा खातून,ने भी प्रखंड संसाधन केन्द्र में प्रधानाचार्य विनोद कुमार एवं बीईओ अरविन्द कुमार सिंहा के साथ फल व छायादार बृक्ष लगाये।

Previous post विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण।
Next post नगर निगम कार्यालय में महापौर ने जनता दरबार लगाकर सुनीं जनसमस्याएं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial